छत्तीसगढ़

नवा रायपुर को नई तहसील का दर्जा देगी विष्णुदेव सरकार

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और नई तहसील का सृजन विष्णुदेव साय की सरकार करने जा रही है। नई तहसील का दर्जा नवा रायपुर अटल नगर को मिलेगा। इसके लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दिया है। 19 दिसंबर 2025 को नई तहसील के गठन के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

अधिसूचना के अनुसार तहसील रायपुर, मंदिर हसौद, गेबरा नवापारा, अभनपुर की सीमाओं में परिवर्तन कर नई तहसील नवा रायपुर अटल नगर गठित होगी। 60 दिन के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे गये हैं। आपत्ति और सुझाव सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, छत्तीसगढ शासन मंत्रालय महानदी भवन कैपिटल कम्प्लेक्स नवा रायपुर में लिये जाएंगे।

नई तहसील में 6 राजस्व निरीक्षक मंडल, 20 पटवारी हल्का, 39 गांव शामिल होंगे। इनमे पलौद, मंदिर हसौद, केन्द्री, तोरला, सेरीखेडी एवं रायपुर-18, कांदुल क्षेत्र के गांव हैं। नई तहसील की सीमा उत्तर में मंदिर हसौद, दक्षिण में अभनपुर, पूर्व में गोबरा नवापारा और पश्चिम में रायपुर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button