छत्तीसगढ़
Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया शुभारंभ

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू किया है। शिविर का शुभारंभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। यह शिविर 17 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस शिविर का शुभारंभ गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल, विधायक सुनील सोनी और भाजपा नेता सुभाष तिवारी भी मौजूद रहे।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शिविर में लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य जांच की सुविधा निःशुल्क दी जा रही है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना एक अच्छा सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

संत युधिष्ठिर लाल बोले- बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा लाभ

संत युधिष्ठिर लाल ने कहा कि सिंधी काउंसिल की टीम ने हॉस्पिटल में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाएंगे।
विधायक सुनील सोनी ने बताया कि शिविर में करीब 6,800 रुपए तक की जांच पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। शिविर में कई तरह की स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है।
कार्यक्रम में शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी, सिंधी काउंसिल की महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, महक होतवानी, नीता कुकरेजा, किशोर आहूजा, गिरीश लहेजा, जितेंद्र मलघानी, गौरव मंधानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, गोल्डी सिदारा और राजकुमार सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button