छत्तीसगढ़

महासमुंद जनदर्शन में किसानों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग तेज (अनिल दुबे)

महासमुंद। महासमुंद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सत्याग्रही किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई।

किसानों ने आरोप लगाया कि शपथपत्र के साथ प्रस्तुत की गई शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनमें नाराजगी है।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जिलाधीश से तत्काल जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि या तो शिकायत पर कार्रवाई की जाए या उन्हें जेल भेजा जाए।

इस दौरान प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चार दिनों के भीतर कथित अवैध गतिविधियों से जुड़े प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
किसानों के अनुसार, यह मामला एक निजी कंपनी से जुड़ा है, जिस पर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। पिछले पांच वर्षों से विभिन्न किसान संगठनों द्वारा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
जनदर्शन में किसान नेता अशोक कश्यप, नाथूराम सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, तन्नु साहू सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने “छत्तीसगढ़ महतारी जिंदाबाद”, “सत्यमेव जयते” और संविधान के समर्थन में नारे भी लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button