अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

बिलासपुर में कथा वाचक की संदिग्ध मौत

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक कथा वाचक की अचानक मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अमरकंटक के पुष्पराजगढ़ निवासी स्वामी राजेश्वरनंद (52) बीते कुछ वर्षों से जयपाल टावर स्थित एक फ्लैट में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि 29 मार्च की सुबह वे रोज की तरह टहलने के लिए बृहस्पति बाजार गए थे। वहां से उन्होंने ऑटो चालक को फोन कर बुलाया और घर लौट आए। कुछ समय बाद उनसे मिलने कुछ लोग फ्लैट पहुंचे, तभी वे अचानक कमरे के अंदर बेहोश होकर गिर पड़े।

मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button