अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

कोरबा में नहर में मिला अज्ञात शव, हत्या या हादसे की आशंका

कोरबा। राताखार क्षेत्र में जोड़ा पुल के नीचे नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को नहर में उतराता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे हत्या या दुर्घटना दोनों ही संभावनाएं जताई जा रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही जिले के सभी थाना-चौकियों और व्हाट्सएप ग्रुप में शव की जानकारी साझा की गई है, ताकि पहचान हो सके।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button