अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

भिलाई में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में पुलिसकर्मी घायल

दुर्ग। Bhilai में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। शुरुआत बच्चों के बीच कहासुनी से हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

घटना में मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी पथराव की चपेट में आ गई। छावनी CSP समेत करीब 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है।

विवाद के पीछे एक कथित लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का एक युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाकर युवती को उसके घर भेज दिया गया, लेकिन युवक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे जेल जाना पड़ा। इसी रंजिश में यह विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।दुर्ग। Bhilai में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। शुरुआत बच्चों के बीच कहासुनी से हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

घटना में मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी पथराव की चपेट में आ गई। छावनी CSP समेत करीब 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है।

विवाद के पीछे एक कथित लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का एक युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाकर युवती को उसके घर भेज दिया गया, लेकिन युवक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे जेल जाना पड़ा। इसी रंजिश में यह विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button