अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार बना हत्या की वजह, युवती ने प्रेमी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

मृतक की पहचान मूलतः रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) के रूप में हुई है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था और उसलापुर में हरी-चटनी होटल में काम करता था। आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी (22) सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला की रहने वाली है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज युवती मंगलवार सुबह चाकू लेकर युवक से मिलने उसके घर पहुंची। दरवाजा खुलते ही दोनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ, जो जल्द ही हिंसक हो गया।

आरोप है कि युवती को युवक के किसी अन्य युवती से संबंध होने का शक था। इसी गुस्से में उसने युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button