अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

शराब के नशे में कार चलाने से दो युवकों की मौत, चालक पर मामला दर्ज

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने नेक्सॉन कार चला रहे युवक नीरज द्विवेदी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही और शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण हुआ।

पुलिस के अनुसार नीरज द्विवेदी अपने मित्र आनंद चंद्रा, अंशु चंद्रा और हिमांशु राठौर के साथ नेक्सॉन कार से रात करीब 11.15 बजे नूतन चौक की ओर जा रहा था।

मोड़ पर तेज गति के कारण कार अनियंत्रित हो गई। अचानक ब्रेक लगाने और स्टीयरिंग तेज़ी से घुमाने के कारण वाहन दूसरी लेन में चला गया, जहां सामने से आ रही हाइवा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु राठौर और अंशु चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि चालक नीरज द्विवेदी शराब के नशे में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

सरकंडा पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मृत्यु कारित करने की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने नूतन चौक को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button