देश दुनियां

सोने में गिरावट और चांदी में तेजी, 24 कैरेट सोना 3,174 रुपए सस्ता

नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने और चांदी के बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 3,174 रुपए गिरकर 1,34,782 रुपए हो गई, जबकि पहले यह 1,37,956 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

इसी तरह 22 कैरेट सोने का दाम 1,26,368 रुपए से घटकर 1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 1,03,467 रुपए से घटकर 1,01,087 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

वहीं, चांदी की कीमतों में तेजी रही। चांदी का दाम 6,443 रुपए बढ़कर 2,34,550 रुपए प्रति किलो हो गया, जो पहले 2,28,107 रुपए प्रति किलो था। चांदी में तेजी के पीछे इसका औद्योगिक उपयोग बढ़ना और सीमित आपूर्ति प्रमुख कारण हैं। वर्तमान में सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में चांदी का व्यापक उपयोग हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोने की कीमत इस दौरान 4,580.70 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक पहुंची और न्यूनतम स्तर 4,285.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ने ऑल टाइम हाई 82.615 डॉलर प्रति औंस छुआ, जबकि न्यूनतम स्तर 69.290 डॉलर रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक मांग और आपूर्ति के आधार पर आने वाले हफ्तों में दोनों धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button