अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

चैतन्य बघेल को शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट से जमानत, शाम तक होगी रिहाई

रायपुर। शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। शनिवार शाम तक उनकी जेल से रिहाई की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना है।

चैतन्य बघेल के अधिवक्ता ईडी से संबंधित फर्निश पेपर लेकर जेल पहुंच चुके हैं, जबकि ईओडब्ल्यू-एसीबी कोर्ट से फर्निश पेपर पहुंचना बाकी है। ऐसे में शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद रिहाई होने की संभावना जताई जा रही है।

चैतन्य बघेल की रिहाई की खबर मिलते ही जेल के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी कर रहे हैं। जेल रोड पर कांग्रेस समर्थकों ने स्वागत में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए हैं, जिनमें ‘सत्यमेव जयते’ जैसे नारे और चैतन्य बघेल की तस्वीरें लगाई गई हैं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, जेल से रिहाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास तक एक भव्य रैली निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल होंगे।

इधर जमानत मिलने पर भूपेश बघेल ने कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चैतन्य की गिरफ्तारी गलत आधार पर की गई और न्यायालय के फैसले से सत्य की जीत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button