रायपुर । परिचित युवक ने वृद्ध मो. मोहसिन खान (92) के खाते से पांच लाख रुपए फर्जी चेक के जरिए निकाल लिए। मामला कोतवाली पुलिस के पास दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोहसिन की शिकायत पर आरोपी युवक मो. इलियास के खिलाफ धारा 318-4, 338, 336-3, 340-2 के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, इलियास का मोहसिन के घर आना-जाना था। उसने पिछले माह 27 नवंबर को आलमारी में रखे तीन चेक निकालकर फर्जी हस्ताक्षर किए और खाते से कुल ₹5.25 लाख की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
