देश दुनियां

अमेरिका में ‘नो किंग्स रैली’ में 80 लाख लोग उतरे सड़कों पर, ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन तेज

अमेरिका। शनिवार को राष्ट्रपति Donald Trump के खिलाफ ‘नो किंग्स रैली’ के तहत बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा स्थानों पर आयोजित इन प्रदर्शनों में करीब 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।

आयोजकों के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन रहा। अक्टूबर 2025 में हुए पिछले ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए, जबकि 600 से अधिक अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे ट्रम्प प्रशासन की कई नीतियों से नाराज हैं। खासकर Iran के साथ बढ़ते तनाव, सख्त इमिग्रेशन नीतियां और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में असंतोष देखा गया। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प और उपराष्ट्रपति JD Vance के खिलाफ पोस्टर दिखाए और उन्हें पद से हटाने की मांग की।

गौरतलब है कि ट्रम्प के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर अब तक तीन बार ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन हो चुके हैं। पहला प्रदर्शन जून 2025 में, दूसरा अक्टूबर 2025 में और तीसरा 28 मार्च 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें इस बार रिकॉर्ड संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button