अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर में अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पंडरी क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशन साहू को मोवा तालाब के पास अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी की पहचान किशन साहू (19) निवासी मोवा, थाना पंडरी के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 69/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद मोवा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button