छत्तीसगढ़

रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

रायपुर। भीषण गर्मी के बीच मई महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने और वज्रपात के भी आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान सुकमा और जगरगुंडा में 2-2 सेमी तथा जगदलपुर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, विभिन्न सक्रिय मौसम प्रणालियों—पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका—के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button