अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर: मंदिर हसौद के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा — दो युवकों की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक फरार

रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में रात को एक अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक खबर आई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतक गोलू यादव और राजू यादव काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। देर रात जब वे सरीखेड़ी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत 112 पर सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस और एंबुलेंस पहुंची, दोनों दम तोड़ चुके थे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम बात है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक के बीच सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है।

पुलिस ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button