अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

कवर्धा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराबी युवक का उत्पात

कवर्धा। जिले के बोड़ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था। इलाज को लेकर किसी बात पर उसका डॉक्टर और स्टाफ से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और बहस के दौरान उसने ड्यूटी डॉक्टर से हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

अस्पताल कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अस्पताल स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button