छत्तीसगढ़

सरगुजा में दर्दनाक हादसे: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत


अंबिकापुर । सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समुदाय के चार लोगों समेत कुल 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

पहला हादसा बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरपान में हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रैक्टर से जा भिड़ी।

हादसे में बाइक सवार चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक वाहन रोकने के बजाय घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया और फिर मौके से फरार हो गया।

मृतक आपस में चचेरे भाई थे और एक ही परिवार से संबंध रखते थे। सभी मजदूरी का काम करते थे। घटना सनावल थाना क्षेत्र की है।

वहीं दूसरी घटना अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर जजगा के पास हुई। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर कई मीटर तक घिसटते चले गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दोनों युवक मेहमानी से लौट रहे थे। हादसों के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button