छत्तीसगढ़

जशपुर में दर्दनाक हादसा: लापता दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिले

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो लापता मासूम बच्चों के शव तालाब में तैरते हुए मिले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बिसबहरी गांव निवासी गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) शनिवार शाम से लापता थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी।

रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे नहाने के दौरान तालाब में डूब गए। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button