अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

शिक्षक की हत्या का खुलासा: सक्ती में पत्नी ने ही ले ली पति की जान

सक्ती । डभरा थाना क्षेत्र में शिक्षक अनिल भार्गव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उनकी पत्नी सीमा भार्गव को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि अनिल भार्गव की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घरेलू विवाद के दौरान उनकी पत्नी के हाथों हुई थी। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार ठनगन गांव निवासी शिक्षक अनिल भार्गव कुछ दिन पहले अपने घर में मृत पाए गए थे। प्रारंभिक तौर पर मौत को सामान्य गिरने का मामला बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बना दिया। रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया।
इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी सीमा भार्गव से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अनिल अक्सर शराब पीकर घर आते थे और विवाद व मारपीट करते थे। 18 दिसंबर 2025 की रात भी इसी तरह झगड़े के दौरान गुस्से में उसने पति को धक्का दे दिया, जिससे वे ऊंचे चबूतरे से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने मामले को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे भी जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button