देश दुनियां

शेयर बाजार में हल्की बढ़त, आईटी शेयरों की कमजोरी से तेजी पर ब्रेक

मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार सुबह मामूली बढ़त देखने को मिली। सभी सेक्टर्स में खरीदारी का रुझान रहा, हालांकि आईटी शेयरों में गिरावट के कारण बाजार की तेजी सीमित बनी रही। एआई सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और घटते मार्जिन को लेकर वॉल स्ट्रीट से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू आईटी शेयरों पर दिखा।

सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 44 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,783 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 51 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 25,778 के स्तर पर पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में भी सीमित मजबूती रही, जहां निफ्टी मिडकैप 100 में 0.04 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 में 0.01 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

आईटी और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे। निफ्टी ऑटो, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस क्रमशः 1.12 प्रतिशत, 1.38 प्रतिशत, 1.05 प्रतिशत और 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ प्रमुख गेनर रहे।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,550–25,600 और रेजिस्टेंस 25,850–25,900 के दायरे में है। विश्लेषकों ने चेताया कि ऊंचे वैल्यूएशन के चलते बाजार में आगे तेजी बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

3 फरवरी को एफआईआई ने 5,236 करोड़ रुपये और डीआईआई ने 1,014 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button