छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए रायपुर–राजिम के बीच दो विशेष मेमू ट्रेनें चलेंगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में आयोजित होने वाले आगामी राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।

रेलवे प्रशासन ने 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक रायपुर और राजिम के बीच दो विशेष मेमू ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सीधी, किफायती और सुरक्षित रेल सुविधा उपलब्ध कराना है।

रेलवे के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें रायपुर से राजिम के बीच मंदिर हसौद, सीबीडी नया रायपुर, केन्द्री, अभनपुर, मानिकचोरी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी, जिससे अधिक से अधिक यात्री लाभान्वित हो सकें। पहली मेमू ट्रेन रायपुर से सुबह 11:55 बजे रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे राजिम पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन दोपहर 2:30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे राजिम पहुंचेगी। वापसी के लिए भी सुविधाजनक समय निर्धारित किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने राजिम स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और सूचना संकेतकों को बेहतर बनाया है। साथ ही कुंभ मेला के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रेलवे कर्मियों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय-सारणी का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें, ताकि राजिम कुंभ मेला सुरक्षित और सफल रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button