देश दुनियां

लोग ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में बढ़ चढकर हिस्सा लें:शाह

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से बृहस्पतिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

वह सोमनाथ महादेव मंदिर के न्यासी भी हैं। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ सोमनाथ महादेव मंदिर ज्योतिर्लिंग होने के साथ-साथ सनातन संस्कृति व आध्यात्मिक गौरव की अक्षुण्ण विरासत भी है।

बीते हजार वर्षों में इस मंदिर पर कई हमले हुए, लेकिन यह हर बार उठ खड़ा हुआ। यह हमारी सभ्यतागत अमरता और कभी हार न मानने की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसे मिटाने की कोशिश करने वालों के नामो-निशान मिट गए, लेकिन यह मंदिर आज और भी वैभवता के साथ खड़ा है।

’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिकता बताती है कि ऐसे हमले हमें क्षति पहुंचा सकते हैं, लेकिन मिटा नहीं सकते, क्योंकि हर बार और भी भव्यता और दिव्यता के साथ उठ खड़ा होना सनातन संस्कृति की मूल प्रवृत्ति है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ (प्रधानमंत्री नरेन्द्र)मोदी जी ने सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के एक हजार वर्ष होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाने का निर्णय लिया है, ताकि हमारी भावी पीढ़ी तक सनातन संस्कृति की अविरलता और जीवटता का संदेश पहुंचाया जा सके।’’

शाह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह गुजरात के वेरावल स्थित इस पवित्र मंदिर के न्यासी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि आप भी आज से 11 जनवरी तक चलने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व से जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button