अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

हॉस्पिटल के टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, जांच जारी

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात की मौत प्रसव के बाद हुई या किसी अन्य कारण से। इस घटना के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस यह जांच कर रही है कि नवजात को टॉयलेट तक कैसे पहुंचाया गया और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की जिम्मेदारी बनती है। हॉस्पिटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच के दौरान लापरवाही या आपराधिक कृत्य पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button