छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में नई स्कॉर्पियो शामिल

रायपुर में आज उस समय सभी की नजरें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले पर टिक गईं, जब वे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। आमतौर पर काफिले में दिखने वाली टोयोटा फार्च्यूनर की जगह इस बार नई स्कॉर्पियो गाड़ियां नजर आईं, जिससे पदाधिकारी और कार्यकर्ता आश्चर्यचकित रह गए।

करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री को नई गाड़ी में देखकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। कई कार्यकर्ता गाड़ियों के बारे में जानकारी लेने लगे। जानकारी के अनुसार, अब तक मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फार्च्यूनर का उपयोग कर रहे थे, लेकिन अब उनकी जगह नई स्कॉर्पियो को शामिल किया गया है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के काफिले में एक नहीं बल्कि कुल छह नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ियां जोड़ी गई हैं। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुरानी गाड़ियां काफी समय से उपयोग में थीं और अक्सर खराब हो जाती थीं। इसी कारण उन्हें बदलने का निर्णय लिया गया है। इस बदलाव के बाद काफिला अब अधिक सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button