छत्तीसगढ़

चार जिलों के एसपी ट्रेनिंग पर, नए अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान संबंधित जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार विजय पाण्डेय (जांजगीर-चांपा), पंकज चंद्रा (कोंडागांव), वेदव्रत सिरमौर (गरियाबंद) और श्वेता सिंहा (रायपुर ग्रामीण) को ट्रेनिंग के लिए नामित किया गया है।

इनकी अनुपस्थिति में जांजगीर-चांपा जिले का अतिरिक्त प्रभार विमल कुमार बैस को दिया गया है। वहीं कोंडागांव का जिम्मा त्रिलोक बंसल को सौंपा गया है।

गरियाबंद जिले के लिए नीरज चंद्राकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार मनीषा ठाकुर को सौंपा गया है।

पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में अंतरिम व्यवस्थाएं लागू कर दी गई हैं, ताकि प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button