अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

यूजर चार्ज नहीं भरने पर स्कूल सील, नगर निगम की सख्त कार्रवाई

रायपुर । रायपुर नगर निगम ने बकाया यूजर चार्ज वसूली को लेकर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने होलीक्रॉस स्कूल को सील कर दिया, क्योंकि संस्थान द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया था।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन को कई बार बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर को सील कर दिया।

निगम का कहना है कि शहर में यूजर चार्ज की वसूली सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिन संस्थानों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि जमा करने के बाद ही सील हटाई जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अन्य संस्थानों में भी हड़कंप मच गया है। नगर निगम ने सभी बकायादारों से समय पर भुगतान करने की अपील की है, ताकि इस तरह की सख्त कार्रवाई से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button