अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

बेटे और उसके दोस्त पर जमीन-मकान बेचने का आरोप, मां ने दर्ज कराई शिकायत

रायपुर । जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने ही बेटे और उसके दोस्त पर धोखाधड़ी कर जमीन और मकान बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मनोरमा भिवंडे, निवासी अमर चौक शर्मा बाड़ा राजातालाब रायपुर ने बताया कि दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीति विहार के सामने उनके नाम पर 1420 वर्गफीट की जमीन है, जिस पर उन्होंने मकान का निर्माण कराया था।

महिला के अनुसार पैसों की आवश्यकता होने पर उन्होंने केवल लोन निकलवाने के उद्देश्य से अपने बड़े बेटे प्रवीण भिवंडे और उसके दोस्त पारस प्रसाद केसरी को ऋण पुस्तिका और रजिस्ट्री के कागजात दिए थे।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया था कि फोटो कॉपी कराने के बाद दस्तावेज लौटा दिए जाएं। आरोप है कि दोनों ने आपसी मिलीभगत से उनकी अनुपस्थिति में बिना जानकारी के जमीन और मकान को विभोर गुप्ता नामक व्यक्ति को फर्जी तरीके से बेच दिया।

पीड़िता को इस पूरे मामले की जानकारी 16 जनवरी 2026 को तब हुई, जब उन्होंने मकान में निर्माण कार्य होते देखा। पूछताछ में सामने आया कि 17 लाख रुपए में इकरारनामा कर 5.50 लाख रुपए नकद लिए गए थे।

वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने 18 लाख में सौदा कर 7.50 लाख रुपए लेने का दावा किया। पीड़िता का कहना है कि उनके नाम से फर्जी इकरारनामा और पावर ऑफ अटॉर्नी बनाई गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button