छत्तीसगढ़

बिना कार्ड मिलेगा गैस सिलेंडर


बिलासपुर। शहर में गैस आपूर्ति की समस्या के बीच प्रशासन और गैस कंपनियों ने अहम फैसला लिया है। अब एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को बिना गैस कनेक्शन कार्ड के भी 5 किलो का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यह सिलेंडर 564 रुपये में मिलेगा, जिससे इन वर्गों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नई व्यवस्था के तहत 5 किलो गैस 112 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। खासतौर पर वे लोग, जो अस्थायी रूप से शहर में रह रहे हैं या जिनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें छात्र और माइग्रेंट उपभोक्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं, जो अक्सर गैस कनेक्शन के अभाव में परेशानी झेलते हैं।

इस संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में गैस वितरकों और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि पात्र लोगों तक योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अतिरिक्त वसूली न हो।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। यह पहल न केवल गैस की किल्लत को कम करेगी, बल्कि जरूरतमंदों को आसानी से ईंधन उपलब्ध कराने में भी मददगार साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button