छत्तीसगढ़

जवाहर नगर मंडल ने तात्यापारा चौक में सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

रायपुर। तात्यापारा चौक स्थित वीर शिवाजी प्रतिमा स्थल पर रविवार को जवाहर नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जवाहर नगर मंडल के मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदारनाथ कश्यप शामिल हुए। उनके साथ उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता भी मौजूद रहे।

विकास और पर्यावरण पर जोर
सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने इन विषयों को छत्तीसगढ़ के संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक बताया।

अतिथियों ने रखे विचार
मंत्री केदारनाथ कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। विधायक पुरंदर मिश्रा ने ‘मन की बात’ को जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बताया, जो समाज को सकारात्मक दिशा देता है।

कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा, पार्षदगण एवं अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक श्रवण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं और नागरिकों के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button