अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

बिलासपुर में सड़क ठेकेदार बीआर गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

बिलासपुर। सड़क ठेकेदार बीआर गोयल के खिलाफ आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने बिलासपुर, इंदौर समेत कई शहरों में स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से ठेकेदार और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारी तीन गाड़ियों में पाराघाट टोल प्लाजा के दफ्तर पहुंचे। टीम ने दफ्तर पहुंचते ही दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। टोल प्लाजा से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन से संबंधित कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आय और खर्च से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति, कर चोरी और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की शिकायतों के आधार पर की गई है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर किसी भी प्रकार की पुष्टि या खुलासा नहीं किया गया है।

छापेमारी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कर नियमों के उल्लंघन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सामने आता है या नहीं। फिलहाल पूरे मामले पर आयकर विभाग की पैनी नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button