अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

कुशालपुर में दिनदहाड़े चोरी, शिक्षिका के घर से लाखों पार

रायपुर। राजधानी के कुशालपुर इलाके में दिनदहाड़े सरकारी स्कूल की शिक्षिका के घर चोरी की वारदात सामने आई है। प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-01 मेन रोड स्थित मकान नंबर 200 में रहने वाली शिक्षिका सुनीता साहू के घर से अज्ञात चोर नगदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज ले उड़ा। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रसनी (आरंग) के सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं। 8 फरवरी की सुबह दूध वाले को पैसे देने के बाद उन्होंने नगदी व जेवरात से भरा बैग बेडरूम में रख दिया था। दोपहर में बैग गायब मिला। उस समय घर में उनके बेटे मौजूद थे।

बैग में लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button