अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को भी शहर के कई मोहल्लों और घरों से कचरा कलेक्शन नहीं हो सका, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल खत्म कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाई। महापौर मीनल चौबे की चेतावनी के बाद शनिवार सुबह तहसीलदार, निगम अधिकारी और पुलिस टीम धरना स्थल पहुंची। इस दौरान हड़ताल समाप्त नहीं करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मोवा थाना तथा तूता धरना स्थल भेजा गया।

सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, पीएफ और ड्यूटी टाइमिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 200 से अधिक सफाई वाहन बंद हैं और करीब 900 कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

हड़ताल के चलते नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में दो दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण लोग खुले में कचरा फेंकने को मजबूर हैं, जिससे गंदगी बढ़ने लगी है। निगम प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में भी अब तक सफल नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button