छत्तीसगढ़

CG पुलिस में ऐतिहासिक फेरबदल: बस्तर से 128 अधिकारियों का तबादला — SP रैंक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 36 एएसपी और 92 डीएसपी के तबादले किए गए हैं। बस्तर में नक्सल मोर्चे पर लंबे समय तक सेवाएं देने वाले अधिकारियों को उनकी पसंद के अनुसार नई पोस्टिंग मिली है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में मंगलवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक फेरबदल सामने आया। छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 36 एएसपी और 92 डीएसपी के तबादले किए गए हैं।

इस तबादला आदेश की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि लंबे समय से एसपी रैंक का वेतन और ग्रेड-पे प्राप्त कर रहे, लेकिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत कई वरिष्ठ अधिकारियों को पहली बार स्वतंत्र जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की विभिन्न बटालियनों का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

DGP अरुण देव गौतम ने पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की सूची जारी की। सरकार के इस निर्णय को लंबे समय बाद पुलिस प्रशासन में किये गये बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। इस स्थानांतरण को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button