अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

बस ने मारी ठोकर, जगदलपुर में 2 युवकों की मौत

जगदलपुर। बस की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों युवकों के शव को मेडिकल कॉलेज लेजाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात दोनों युवक धरमपुरा सब्जी मार्केट के पास से शहर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच एक बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत गई।

मामले जी जानकारी पुलिस को मिली। जवानों की टीम मौके पर पहुंची।
दोनों मृतकों के शवों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लेजाया गया। जहां इनके शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। इन दोनों मृत युवकों की शिनाख्त राजेश बघेल (21) और प्रिंस बघेल (18) के रूप में हुई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button