छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, दोपहर में घर से निकलना हुआ मुश्किल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सूरज आग उगल रहा है। गुरुवार को रायपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेज गर्म हवाओं और झुलसा देने वाली धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालात ऐसे रहे कि कूलर भी राहत देने में नाकाम नजर आए और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर में ग्रीष्म लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजधानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में भी हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कोरबा, महासमुंद और गरियाबंद सहित कुछ जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, अधिक पानी पीने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button