छत्तीसगढ़

प्रदेश में गर्मी बरकरार, कुछ इलाकों में राहत के संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा क्षेत्र में रविवार शाम अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर तापमान में कुछ राहत महसूस की गई। वहीं, मौसम विभाग ने आज सरगुजा संभाग के अंबिकापुर और जशपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बस्तर संभाग में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रायपुर सहित कई शहरों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने के आसार हैं। पेंड्रा, बस्तर और सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि विभिन्न द्रोणिकाओं और एक प्रति चक्रवात के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इन परिस्थितियों के चलते कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है, जबकि दक्षिणी क्षेत्र वर्षा का मुख्य केंद्र रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button