छत्तीसगढ़

मंत्री के काफिले की गाड़ी पर बच्चों ने फेंका पत्थर, जांच में निकला हादसा

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के साहू समाज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले में खड़ी एक गाड़ी पर अचानक पत्थर आ गिरा। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आसपास मौजूद चार नाबालिग बच्चों को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना कोई सुनियोजित पथराव नहीं थी। बच्चे भवन के पास खेल रहे थे और खेल-खेल में पत्थर उछलकर अनजाने में काफिले की गाड़ी से टकरा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने खुद पुलिस चौकी में फोन कर बच्चों को छोड़ने की बात कही। उन्होंने इसे बच्चों की मासूमियत से जुड़ी घटना बताते हुए सख्त कार्रवाई से बचने का आग्रह किया।

चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मामले में किसी साजिश या सुरक्षा चूक के संकेत नहीं मिले हैं। पूछताछ के बाद सभी बच्चों को छोड़ दिया गया। एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button