अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

एडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिसएडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर । न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रंजन पुरोहित के रूप में हुई है, जो शहर में अपनी विज्ञापन एजेंसी चलाते थे। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, रंजन पुरोहित पिछले कुछ समय से व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान के चलते मानसिक तनाव में थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया है कि रंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे। उन्होंने फ्लैट के एक कमरे में यह कदम उठाया। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।रायपुर । न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रंजन पुरोहित के रूप में हुई है, जो शहर में अपनी विज्ञापन एजेंसी चलाते थे। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, रंजन पुरोहित पिछले कुछ समय से व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान के चलते मानसिक तनाव में थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया है कि रंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे। उन्होंने फ्लैट के एक कमरे में यह कदम उठाया। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button