छत्तीसगढ़

रायपुर के ऑटोमोबाइल शोरूम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप में बुधवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है, जहां थाने के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही दुकान से धुएं और लपटों का गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए चार से पांच दमकल वाहनों को लगाया गया, जो लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग से दुकान में रखे ऑटोमोबाइल पार्ट्स और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन और घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button