अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

धान खरीदी में लापरवाही, बलरामपुर के दो पटवारी निलंबित

बलरामपुर। धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने वाले दो पटवारियों के खिलाफ बलरामपुर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर ने तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम और तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान संबंधित पटवारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही की गई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

आदेश में बताया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान पटवारी बंधन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुसमी तथा पटवारी विजय यादव का मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। साथ ही दोनों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button