अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र के PBS-2 में गैस रिसाव से लगी आग, दमकल ने मोर्चा संभाला

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन नंबर-2 में शुक्रवार को अचानक गैस रिसाव के बाद आग लग गई। ICL के सामने स्थित PBS-2 की पाइपलाइन से गैस लीक होते ही चिंगारी भड़क गई और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही बीएसपी के दमकल विभाग ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

यह ब्लोइंग स्टेशन कोकोवन से जुड़ा है और यहां से मिलने वाली गैस कई यूनिटों की मशीनरी को ऊर्जा प्रदान करती है। गैस लीकेज के चलते संयंत्र के अन्य विभागों पर प्रभाव की आशंका बनी रही, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

संयंत्र प्रबंधन के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गैस रिसाव और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button