देश दुनियां

मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का कहर, यूपी और बिहार में छाया कोहरा

नई दिल्ली । पहाड़ों से उतरने वाली ठंडी उत्तरी हवाएं उत्तरी भारत के मैदानी हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से कम चल रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्‍ट्र और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कोल्ड वेव दर्ज की गई। असम और मेघालय में मध्यम कोहरा छाया रहा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्का कोहरा देखा गया। पिछले 24 घंटे के दौरान, तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।

आज मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव से सीवियर कोल्ड वेव जारी रह सकती है, जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्का कोहरा छा सकता है।

पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव सा हाल : पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर पिछले कई दिनों से सिंगल डिजिट तापमान रिकॉर्ड हो रहा है। बठिंडा, फिरोजपुर, पठानकोट, हिसार, सिरसा और नारनौल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राज्य में कई स्थानों पर कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनी हुई है।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में मजबूत मौसमी एंटीसाइक्लोनिक फ्लो हावी है। पंजाब के तराई क्षेत्रों से चलने वाली तेज और ठंडी निचली स्तर की हवाएँ राजस्थान के भीतर तक घुस रही हैं। सीकर में न्यूनतम तापमान 5.5°C दर्ज हुआ। कोटा, सीकर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, उदयपुर और जालोर में भी शीतलहर चली।

मध्यप्रदेश में बदला स्कूलों का समय : मध्यप्रदेश में भी उत्तर हवाओं की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से प्रशासन ने इंदौर, भोपाल समेत कई शहरों में स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 19 नवंबर से दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। इससे लोगों ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button