छत्तीसगढ़

रायपुर में NEET पेपर लीक पर आंदोलन जारी — बारिश नहीं रोक सकी छात्रों का हौसला, RE-NEET और मुआवजे की मांग बुलंद

रायपुर के आंबेडकर चौक में रविवार को छात्र-युवाओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ जिसमें RE-NEET मामले में हरिका राव नायडू को न्याय की मांग और आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई गई।

रायपुर। NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद ने देशभर के छात्रों को सड़क पर उतरने पर मजबूर कर दिया है। रायपुर में भी यह आंदोलन तेज होता जा रहा है।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप NEET परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन में रविवार को भी कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लगातार बारिश के बावजूद आंदोलनकारी डटे रहे। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखा।

आंदोलन में RE-NEET मामले में हरिका राव नायडू को न्याय की मांग, आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिवार को मुआवजा देने की मांग, पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग उठाई गई।

उधर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बढ़ते दबाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक की जिम्मेदारी मैंने पहले दिन ही ले ली थी। CJP की अगुवाई में छात्र उनके इस्तीफे की मांग को लेकर एक महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इस्तीफे के लिए 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button