अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर में पंजाब से जुड़े हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

रायपुर। कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब से संचालित हेरोइन सप्लाई सिंडिकेट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 56.19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक एक्टिवा वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।


कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत अप.क्र. 101/26 और 103/26 में की गई। पहले चरण में 19 मई को रहीना कौर और करनदीप सिंह को 9.19 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में पंजाब के गुरदासपुर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ सोनू का नाम सामने आया, जिसे 23 मई को सोनडोंगरी तालाब के पास से 47 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
जांच में पता चला कि यह नेटवर्क स्थानीय पेडलर, अंतरराज्यीय सप्लायर और सहयोगियों के जरिए संचालित हो रहा था। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले भी कई NDPS मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अब वित्तीय जांच के साथ अन्य स्थानीय सप्लायर्स की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button