छत्तीसगढ़

मन की बात में छाए जशपुर के अनिमेष कुजूर, पीएम मोदी ने सराहा प्रदर्शन

रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के जशपुर निवासी युवा एथलीट Animesh Kujur और Gurindervir Singh की उपलब्धियों की सराहना की।

हाल ही में रांची में आयोजित 100 मीटर दौड़ में दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर देश का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दोनों खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके संघर्ष और सफलता की कहानी भी सुनी।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में खगोल विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत में सदियों पुरानी वेधशालाएं, गणितीय खोजें और तारों से जुड़ी परंपराएं हमारी वैज्ञानिक विरासत का हिस्सा रही हैं।

आज के युवाओं में भी एस्ट्रोनॉमी को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने Bangalore Astronomical Society, Astro Kerala, Big Bang Astronomy Club, Jyotirvidya Parisanstha और IASC जैसी संस्थाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये संगठन युवाओं को खगोल विज्ञान से जोड़ने और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पीएम ने कहा कि तारों का अवलोकन और अंतरिक्ष के रहस्यों को समझना युवाओं में जिज्ञासा और नवाचार की भावना को मजबूत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button