छत्तीसगढ़

रेहड़की साहेब से दुखद समाचार: हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी ब्रह्मलीन

रायपुर। संत सतरामधाम, रेहड़की साहेब से अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। परम पूज्य हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी ब्रह्मलीन हो गए हैं। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर से देश-विदेश में फैले करोड़ों श्रद्धालुओं एवं संत समाज में गहरा शोक व्याप्त है।

साईं साधराम साहेब जी ने अपना संपूर्ण जीवन अध्यात्म, मानवता, सेवा, प्रेम, करुणा एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित किया। उनके दिव्य उपदेशों, पावन आशीर्वाद एवं मानव सेवा के संदेश ने अनगिनत लोगों के जीवन को आध्यात्मिक प्रकाश प्रदान किया।

श्रद्धालुओं का कहना है कि साईं साहेब जी का सान्निध्य जीवन में सत्य, प्रेम एवं सेवा का मार्ग दिखाने वाला था। उनके ब्रह्मलीन होने से संत समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

संत सतरामधाम, रेहड़की साहेब द्वारा बताया गया है कि विस्तृत जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button