अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

अवैध कंपनी पर एक्शन: किसान मोर्चा और नेशनल हाईवे की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सहयोग से नेशनल हाईवे प्रबंधन ने कऊवाझर क्षेत्र में संचालित अवैध करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर टीम द्वारा नाप-जोख करते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

इस कार्रवाई का नेतृत्व नेशनल हाईवे के अधिकारी मनोज तिवारी ने किया, जबकि सत्याग्रही किसान आंदोलन की अगुवाई श्याम बाई ध्रुव ने की।

बैठक का संचालन प्रदीप कुमार लाल द्वारा किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा एवं सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज की ओर से धर्मेंद्र यादव, विमल ताम्रकार और अशोक कश्यप उपस्थित रहे।

कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच लिखित सहमति पत्र भी जारी किया गया। सहमति के अनुसार नेशनल हाईवे की टीम कंपनी के गेट तक पहुंची और मौके पर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button