खेल समाचारछत्तीसगढ़

सचिन तेंदुलकर का बस्तर दौरा, बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट

बस्तर। बस्तर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। यह उनका पहला बस्तर दौरा है, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

दौरे के दौरान तेंदुलकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे और स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे। बस्तर में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब विकास की नई पहलें शुरू की जा रही हैं, जिसमें खेल को प्रमुख माध्यम बनाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा सहित कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनकी संस्था खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न पहल चला रही है। इसी क्रम में मानदेशी फाउंडेशन द्वारा मैदान विकसित करने और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी किया जा रहा है।

दौरे के दौरान पनेड़ा में एक नए स्टेडियम का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलने और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button