छत्तीसगढ़

ग्राम सारखी के दो भाइयों का अग्निवीर में चयन, गांव ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। राजधानी से लगे ग्राम सारखी के दो युवा झम्मन धीवर और झामेश्वर धीवर ने अग्निवीर भर्ती में चयन पाकर गांव का नाम रोशन किया है। दोनों भाई ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार जब गांव लौटे, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्य मार्ग से लेकर पूरे गांव तक बाजे-गाजे और फूलों से सजी स्वागत शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह महिलाओं ने आरती उतारकर अग्निवीर बने दोनों भाइयों का अभिनंदन किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े।

इस अवसर पर सौ कांव कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय के प्रिंसिपल सैयद ज़ाकिर अली, हाजी सैय्यद हसमत अली, हाजी अब्दुल हाफीज बाबा भाई और ज़ाकिर घुरसेना भी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पहार पहनाकर दोनों युवाओं का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांववासियों ने कहा कि झम्मन और झामेश्वर धीवर ने अपनी मेहनत और लगन से युवाओं के लिए प्रेरणा स्थापित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button