अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

भिलाई में आत्महत्या केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप

भिलाई। कोहका हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 42 वर्षीय मोहन रामटेके की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार किया है। मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, 28 मार्च को मोहन रामटेके ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें राजू पाल और एक महिला पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

जांच में सामने आया कि मोहन ने आरोपियों से कुछ रकम उधार ली थी। पैसों की वापसी को लेकर आरोपी लगातार दबाव बना रहे थे और उसे धमका रहे थे। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि वह इस मानसिक दबाव से टूट चुका था और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।

पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर जांच शुरू की और सुसाइड नोट व गवाहों के आधार पर आरोपों की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज की। इसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button